Breaking News

इस उम्र के लोग नहीं खेल पाएंगे PUBG, सरकार ने लगाया बैन

नई दिल्ली: pubg आज के समय का सबसे पॉपुलर ऑनलाइन गेम है और इसे खेलने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इतना ही नहीं PUBG का नशा लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है फिर घर हो या ऑफिस हर कोई PUBG खेलता नजर आता है। यही वजह है कि अब PUBG खेलने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी हो गया है और अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो PUBG नहीं खेल सकेंगे। इसके लिए उग्र सीमा भी तय की गयी है।

यह भी पढ़ें- JIO के इस प्लान में मिलेगी 365 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा का मिलेगा लाभ

फिलहाल इस नियम को चीन में लागू किया गया है और यहां प्लेयर्स के लिए ऐज रिस्ट्रिक्शन लगा दिया गया है। यानि अब 13 साल से कम उम्र के लोगों को PUBG खेलने के लिए अपने गार्जियंस से इजाजत लेनी होगी तभी वो गेम खेल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- घर बैठे Voter ID पर बदलें नाम, पता और फोटो, ये है बेहद आसान तरीका

दरअसल, चीन की सरकार ने युवाओं को गेम्स के एडिक्शन से बचाने के लिए ये कदम उठाया है। यही वजह कि इसपर PUBG गेम की डेवलपर कंपनी Tencent ने रोक लगाई है। बता दें कि प्लेयर्स की उम्र कितनी है इसकी पहचान के लिए कंपनी ने फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया है। ताकि कम उम्र के लोगों को इसे खेलने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ें- 13 मार्च को Redmi Note 7 Pro की पहली सेल, 1,120GB डेटा मिलेगा फ्री

गौरतलब है कि PUBG को दिसंबर, 2017 में लॉन्च किया गया था तब वो इतना पॉपुलर नहीं हुआ लेकिन इन दिनों ये सबसे पॉपुलर गेम बन चुका है। इस गेम में एक समय में अलग-अलग जगहों पर ऑनलाइन प्लेयर्स एक साथ गेम खेल सकते हैं। इस दौरान कई प्लेयर्स एक टीम बना कर दूसरे को मारते हैं और अपने मिशन को पूरा करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ENtaOu

कोई टिप्पणी नहीं