Honda Civic की दमदार वापसी, 27 के माइलेज का दावा और कीमत...
नई दिल्ली: होंडा ने अपनी पापुलर और पॉवरफुल कार CIVIC को आज लॉन्च कर दिया। भारत में ये इस कार की 10th जनरेशन होगी। आपको बता दें कि तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुई इस कार को कंपनी डीजल इंजन के ऑप्शन में भी ला रही है। आपको बता दें ये पहली बार है जब कंपनी सिविक को डीजल ऑप्शन के साथ लॉन्च कर रही है।
सामने आई दुनिया की सबसे महंगी कार,चाहने पर भी नहीं खरीद पाएंगे बड़े-बड़े रईस
लुक्स की बात करें तो ये कार भारतीय बाजार में मौजूद Hyundai Elantra, Skoda Octavia और Toyota Corolla को टक्कर देती नजर आएगी।
इंजन- 2019 Honda Civic 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगी जो कि 6,500 आरपीएम पर 141 PS की मैक्सिमम पावर और 4,300 आरपीएम पर 174 Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। इसमें CVT ट्रांसमिशन का ऑप्शन शामिल है। वहीं, 1.6-लीटर डीजल इंजन 4,000 आरपीएम पर 120 PS की मैक्सिमम पावर और 2,000 आरपीएम पर 300 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
Audi के फीचर्स से लैस honda की ये सस्ती कार देगी 26 का माइलेज, 7 मार्च को होगी लॉन्च
जबकि डीजल वेरिएंट में 1.6 लीटर का अर्थड्रीम्स इंजन है जो 118 Bhp की पॉवर और 300 Nm का पॉवर जनरेट करता है। आपको बता दें कि यही इंजन Honda CR-V में मिलता है।
वेरिएंट्स- डीजल-VX , ZX
पेट्रोल-V , VX , ZX
दुबई के शेख ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी SUV, जानें कैसे बनी ये अनोखी कार
माइलेज- 2019 Honda Civic का पेट्रोल वेरिएंट 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। 2019 Honda Civic का डीजल वेरिएंट 26.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
कीमत- होंडा सिविक को 17.69 लाख की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 22.29 लाख रू तक जाती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/car-news/honda-civic-launched-in-india-will-compete-to-toyota-corolla-4242164/
कोई टिप्पणी नहीं