Breaking News

कौन है ओल्गा लैडिजेनस्काया जिसे Google ने Doodle बनाकर किया याद, जानें इनके बारे में सबकुछ

नई दिल्ली: google ने ओल्गा लैडिजेनस्काया के 97वां जन्मदिन Doodle बनाकर उन्हें याद किया । ओल्गा का जन्म 7 मार्च 1922 को रुस के कोलोग्रिव में हुआ था और 12 जनवरी 2004 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उसकी तारीफ में जितना लिखा जाए कम है, क्योंकि वो अपनी प्रतिभा की वजह से आज सब के दिलों पर राज करती है। ओल्गा महान गणितज्ञ थी, जो पर्शियल डिफरेंशल इक्वेशन और फ्लुइड डायनमिक्स के क्षेत्र में काम के लिए जानी जाती है।

यह भी पढ़ें- पुराने Mobile के डेटा को मिनटों में करें नए फोन में ट्रांसफर, फॉलों करें ये स्टेप

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले जन्मी ओल्गा दुनियाभर की महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं, जिन्होंने नफरत का सामना करने के बाद भी लोगों को अपना समझा और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया। यही वजह है कि आज उनके जन्मदिन के मौके पर Google ने Doodle बनाकर उन्हें सम्मानित किया। ओल्गा का गणित के प्रति रुझान स्वाभाविक था। दरअसल उनके पिता गणित के टीचर थे और वो ही अोल्गा को घर पर गणित पढ़ाया करते था, जिसकी वजह से उनकी गणित के क्षेत्र में रुचि बढ़ी, लेकिन कहते हैं न कि सबकुछ आसानी से नहीं मिलता है हुआ भी कुछ ऐसा ही।

1937 में सोवियत संघ की एक संस्था ने नफरत की वजह से ही उनके पिता की हत्या कर दी। तब ओल्गा मात्र 15 साल की थी। इतना ही नहीं स्थानीय लोग भी ओल्गा के पिता व परिवार को अपना दुश्मन मानने लगे थे। नफरत की आग तेज होती जा रही थी जिसकी वजह से ओल्गा को उच्च शिक्षा के लिए लेनिनगार्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं मिला। लेकिन ओल्गा ने हार नहीं मानी और काफी संघर्ष के बाद उन्हें मॉस्को यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिला जहां उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HgLPUw

कोई टिप्पणी नहीं