Breaking News

भाजपा के इस CM की सभा में हुआ पत्रकारों का अपमान, जानिए पूरा मामला


आमगुड़ी में आयोजित मुख्यमंत्री की सभा में शिवसागर जिले के कई स्थानों से आए संवाददाता को अपमान का सामना करना पड़ा। इस घटना से रोषित पत्रकारों ने सभी सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार का निर्णय लिया, लेकिन बाद में कुछ स्थानीय भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप से पत्रकार शांत हुए। वहीं इस घटना से शिवसागर में प्रतिक्रियाओं का माहैल बना हुआ है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री की सभा सुबह 10.30 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित की गई। इस दौरान समाचार संग्रह करने पहुंचे पत्रकारों के लिए आयोजकों की ओर से एक ग्लास पानी की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। सुबह लगभग ग्यारह बजे से तीन बजे तक बैठे पत्रकार, आयोजकों के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये से काफी नाराज हो गए। पत्रकारों ने सभा के आयोजन की व्यवसथा का कार्यभार ग्रहण कर रहे लाकवा ताप विद्युत परियोजना के महाप्रबंधक ललित शर्मा से मिलना चाहा, लेकिन वे भी नदारद थे। इस घटना से पत्रकारों के बीच रोष व्याप्त हो गया और पत्रकारों ने सभी सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया, लेकि बाद में स्थानीय कुछ भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप से पत्रकार शांत हुए। दूसरी तरफ आमगुड़ी निवासियों ने भी इस मामले पर गंभीर प्रतिक्रिया दर्शाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सभा के दौरान लकवा से संगीत कलाकारों को आमंत्रित किया गया, जबकि यहां भी अच्छे-अच्छे कलाकार मौजूद हैं। लोगों का आरोप है कि सभा के आयोजक ने अपने निजी लाभ के लिए स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा की।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SAmQ0A

कोई टिप्पणी नहीं