Breaking News

महाशिवरात्रि: देशभक्ति के रंग में रंगे शिवभक्त, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे


पुलवामा में आतंकवादी हमले के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ रिश्तों में आयी खट्टास से महाशिवरात्रि का पर्व भी अछूता नहीं रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर शिवभक्त तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति की भावनाओ का इजहार करते हुए नजर आये। कांवड़ लेकर निकलने वाले शिव भक्त उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर में हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए देखे गये।सैकड़ों की तादाद में कांवड़ लेकर के जा रहे शिव भक्त हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान के नारे लगाकर के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में जुटे हुए हैं। शिवभक्त कांवडिय़ों की ओर से लगए जा रहे हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारो से हर ओर गुंजायमान जैसी स्थिति नजर आई है।इंकबाल जिंदाबाद, भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे कबाडिय़ों के खास आकर्षण का केंद्र बने हुए है। कन्नौज के सिंगीरामपुर से बकेवर इलाके के अस्तपुर गांव मे यह शिव भक्त गंगाजल लेकर के कावड़ के साथ में जा रहे थे। बकेवर से गुजरते समय उन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। सारे देश में जहां पर देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत होते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं वहीं महाशिवरात्रि पर भी शिव भक्त देश प्रेम की अपनी भावना को उजागर करने से पीछे नहीं हटे। कावड़ यात्रा लेकर के आए गोलू यादव नाम के शिव भक्त का कहना है कि जब सारे देश में देश प्रेम की अलग जगाने में हर कोई अपने आप को प्रतिबद्ध नजर आ रहा है तो फिर हमारा भी यह दायित्व बनता है कि हम देश भक्ति के इस मौके पर देशवासियों के साथ में खड़े हो। अजीत यादव नामक शिव भक्त का कहना है कि हिंदुस्तान जिंदाबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के जरिए वह अपनी भावनाओं को व्यक्त करके लोगों को जागृत करने का काम कर रहे हैं। निश्चित है कि जब वह हमको इस तरीके से करते हुए देखेंगे तो वह भी देश प्रेम की तरफ और अधिक आकर्षित होंगे विपिन यादव ने कहा कि जहां पूरे देश में देश प्रेम की मुहिम चली हुई है वहीं वो अपने आप को आखिर कैसे पीछे छोड़ दे यह सवाल खड़ा होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tP0jmI

कोई टिप्पणी नहीं