Breaking News

ऐतिहासिक इमारतों में बसा एडिनबर्ग, पर्यटकों के लिए स्वप्निल शहर


ऐतिहासिक इमारतों में बसा एडिनबर्गऐतिहासिक इमारतों में बसा एडिनबर्ग, पर्यटकों के लिए स्वप्निल शहरEdinburgh, Edinburgh tourism, historic buildings, dream city, tourists, Scotland tourism, Scotland travel, Edinburgh travel, world tour स्काटलैंड ब्रिटेन का उत्तरी भाग है सामान्य रूप से वेल्स आयरलैंड इंग्लैंड और स्काटलैंड में विशेष अन्तर नहीं दिखायी देता किन्तु फिर भी इन राज्यों की संस्कृति और यहां के निवासियों के रहन-सहन पहनावे यहां तक कि भाषा में भी स्पष्ट अन्तर दिखता है। इंग्लैंड और स्काटलैंड के प्राकृतिक दृश्यों और भौगोलिक बनावट में भी काफी अन्तर है।स्काटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग पाश्चात्य एवं पारम्परिक सभ्यता के आश्चर्यजनक सम्मिश्रण के रूप में निराला स्थान एवं पर्यटकों के लिए स्वप्निल शहर है। एडिनबर्ग शहर की प्रभावशाली विशिष्टता है वहां की नई एवं पुरानी इमारतों की समरूपता, जिनकी संरचना बलुवा पत्थरों से की गयी है। पूर्व में इन पत्थरों को उत्तरी स्काटलैंड के क्रेगलेथ की खुली खदानों के भूगर्भ से लाया गया था। आज वह स्थान एक शापिंग सेन्टर के रूप में स्थानांतरित हो गया है।युरोप के अन्य ऐतिहासिक नगरों की तरह एडिनबर्ग भी किलों, समारकों, गिरजाघरों, कलासंग्रहों और संग्रहालयों का नगर है। कुल मिला कर यहां लगभग दस किले हैं, जो अत्यंत दर्शनीय हैं। एडिनबर्ग से लगभग तीन मील की दूरी पर स्थित लौरिस्टन कैसेल, पन्द्रहवीं शताब्दी में निर्मित विंटन हाउस जो आज अनेक दुर्लभ कलाकृतियों और परंपराओं का संग्रहालय है, चौदहवीं शताब्दी में निर्मित पचास फुट ऊंची चारदीवारी वाला टैन्टलन कैसेल, इतालवी शैली के शिलाशिल्प से सुसज्जित विशालकाय क्रिचटन कैसेल, लौडरडेल के अर्ल और ड्यूक का निवास सुन्दर चंदोवों के लिए विख्यात सत्रहवी शताब्दी के शिल्प से सुशोभित थर्लस्टेन कैसेल, तेरहवीं से पन्द्रहवीं शताब्दी के बीच बना हेल्स कैसल जो इस समय भग्नावशेष अवस्था में है।लिनलिथगो पैलेसलिनलिथगो पैलेसस्टूवर्ट राजाओं का निवास स्थल और स्काट की रानी मेरी क्वीन का जन्मस्थल लिनलिथगो पैलेस तथा पन्द्रहवी शताब्दी में बना क्रैगमिलर कैसेल इनमें विशेष रूप से दर्शनीय हैं। हर किला अपने अंदर विशेष कहानियाँ और ऐतिहासिक घटनाओं को छिपाए हुए है।इसके अतिरिक्त शहर को रेखांकित करती हुयी छोटे-छोटे होटलो एवं सरायो की प्रचुरता जो या तो छोटी छोटी झोपड़ियों के रूप मे है या फिर शानदार और रमणीक होटल के रूप में जिनमे से ज्यादातर होटलों द्वारा कमरे के किराए के साथ ही सुबह का नश्ता भी उपलब्ध कराया जाता है। एडिनबर्ग कैसेलसड़क से जुड़ी छोटी छोटी अनेको गलियां जहां खाने के बहुतायत स्थान है और वहां सभी अपने अभिरूचि का भोजन प्राप्त कर सकते है। एडिनबर्ग कैसेल सर्दियों में यह ऐताहासिक किला 450 फिट की ऊंची पहाड़ी पर स्थित है तथा चारों तरफ से हरे भरे वृक्षों से घिरा हुआ है। शेक्सपियर के मैकबेथ का माल्कम 11वीं शताब्दी में यहां रहता था। ब्रिटेन के इतिहास प्रसिद्ध मेरी क्वीन आफ स्काटस भी कुछ दिन तक इसी में रही थी। किले के संग्रहालय में बादशाहों के हथियार पोशाकें और गहने अभी भी अपनी गौरव गाथा कहते हैं। रानी मेरी का महल होली रूड लगभग 850 वर्ष पुराना है ऊबड खाबड पत्थरों के बेडौल कमरों में उनकी पुरानी वस्तुएं ज्यों की त्यों सुरक्षित हैं।एडिनबर्ग की प्रिन्सेस स्ट्रीट में स्काट की स्मृति में गोथिक शैली में एक भव्य स्मारक बनाकर स्काटलैंड की जनता ने अपने प्रिय लेखक कवि के प्रति स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की है। स्मारक में प्रसिद्ध मूर्तिकार सर जान स्टील द्वारा निर्मित स्काट और उनके कुत्ते की बड़ी सजीव मूर्ति प्रतिष्ठित है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IK8SJI

कोई टिप्पणी नहीं