एजल एफसी से हारकर शिलांग लाजोंग आई लीग से रेलीगेट

एजल एफसी ने शिलांग लाजोंग को 4-1 से हराकर 12वीं हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप से रेलीगेट कर दिया । आहजॉल की जीत में उसके लाइबेरियाई स्ट्राइकर अनुस्माना क्रोमाह ने 40वें मिनट में पेनल्टी पर और 83वें मिनट में गोल किए। क्रोमाह के अब टूनर्पिंटमें आठ गोल हो गए हैं। एजल एफसी के अन्य गोल मापुइया ने 81वें और इसाक ने 89वें मिनट में गोल किए । मापुइया ने टूर्नामेंट में अपना छठा गोल दागा ।शिलांग का एकमात्र गोल डी लिंगदोह ने इंजरी समय के तीसरे मिनट में किया। एजल के इस जीत के बाद 19 मैचों से 21 अंक हो गए है और अब उसके पास अपने आठवें स्थान में सुधार करने का मौका है जबकि इस हर के साथ शिलांग लाजोंग की टीम आई लीग से रेलीगट हो गई ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SIpGRh
कोई टिप्पणी नहीं