सात दिन में सोने के भाव में इतनी गिरावट, मत छोड़िए ये मौका

सोने के भाव में दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 20 रुपए गिरकर 33430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हो गया। शनिवार से अब तक सोने का भाव 1220 रुपए सस्ता हो चुका है। चांदी के भाव में हालांकि कोई बदलाव नहीं आया। चांदी का भाव 39,500 रुपए पर स्थिर रहा। ये जानकारी ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने दी।ट्रेडर्स के मुताबिक आज ज्वेलर्स ने खरीदारी नहीं की। इसी कारण सोने के भाव में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 1290.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी का भाव 15.14 डॉलर प्रति औंस रहा।नई दिल्ली में 99.9 शुद्धता वाला सोना 20 रुपए की गिरावट के साथ 33430 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 40 रुपए की गिरावट के साथ 33,260 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी का भाव भी 26,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी हाजिर का भाव हालांकि 39500 रुपए पर स्थिर रहा। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 594 रुपए तेज होकर 38709 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी सिक्कों का भाव भी आज स्थिर रहा। चांदी सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और बिकवाल 81 हजार रुपए रहा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C9y3Q6
कोई टिप्पणी नहीं