पेट्रोल पंप पर इस तरह लगाया जाता है चूना, होता है भारी नुकसान
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के प्राइस लगातार बढ़ते रहते हैं। ऐसे में कार को चलाना बेहद महंगा हो गया है। लेकिन महंगे पेट्रोल, डीजल के अलावा भी कई तरीकों से पेट्रोल पंप पर आपकी जेब को चूना लगाया जाता है। कस्टमर्स की आंखों के सामने ही पेट्रोल पंप पर तेल की लगातार चोरी की जाती है और आपको भनक भी नहीं होती। इनमें से कुछ तरीके तो जायज मानें जाते हैं-
Creta और Harrier को धूल चटा देगी Honda की नई SUV, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ
- खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसलिए टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार न करते हुए आधा टैंक होने पर ही फ्यूल भरवा लें। दरअसल जितना आपका टैंक खाली होगा, टैंक में हवा भी उतनी ही ज्यादा होगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं, तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। यानि आपको चूना लग जाता है और आपको पता भी नहीं चलता।
- जैसे नियमानुसार किसी भी पेट्रोल पंप पर अगर 5 लीटर तेल डालवातें हैं , तो 25 एमएल तेल कम या ज्यादा डालना जायज माना जाता है। अब ज्यादा तो वो लोग डालेंगे नहीं तो इसीलिए हमेशा कम कर लिया जाता है। एक उदाहरण से इसे समझें- 600 रुपये का पेट्रोल डलवाने में करीब 1 मिनट का समय लगता है। अगर इस बीच 10 सेकंड के लिए भी स्विच ऑफ होता है तो समझ लीजिए कि आपके 600 रुपये के पेट्रोल में करीब 50 से 100 रुपये का नुकसान हो जाता है।
दुबई के शेख ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी SUV, जानें कैसे बनी ये अनोखी कार
- पुरानी पेट्रोल पंप मशीनों पर कम पेट्रोल भरे जाने की संभावना ज्यादा रहती है और आप इसे पकड़ भी नहीं सकते हैं। इसलिए जहां तक संभव हो डिजीटल मीटर वाले पंप से ही फ्यूल भरवाएं।
- सबसे बड़ी बात आजकल लोग कार में बैठे-बैठे ही फ्यूल भरवा लेते हैं उतरने की जहमत नहीं करते। ऐसे में पेट्रोल पंप वाले अपनी मनमानी करते हैं और हर संभव तरीके से आपकी जेब काटते हैं।
Audi के फीचर्स से लैस honda की ये सस्ती कार देगी 26 का माइलेज, 7 मार्च को होगी लॉन्च
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vz8izX
कोई टिप्पणी नहीं