महिला क्रिकेट: मणिपुर पर उत्तराखंड की आठ विकेट से जीत
महिला क्रिकेट अंडर-23 वन-डे लीग में उत्तराखंड ने मणिपुर को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी है। उत्तराखंड की निशा मिश्र ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए छह विकेट चटकाए। कटक के रावेशां स्टेडियम में उत्तराखंड व मणिपुर के बीच मुकाबला खेला गया। मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। मणिपुर को शुरुआती झटके लगे। जिससे टीम उबर नहीं पाई और 27 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 43 रनों पर सिमट गई। मणिपुर के लिए रोनीबाला ने सर्वाधिक 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। उत्तराखंड के लिए निशा मिश्र ने नौ ओवर में आठ रन देकर छह विकेट लिए। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने दो विकेट गंवाकर मुकाबले को आठ विकेट से जीत लिया। उत्तराखंड के लिए कंचन परिहार ने नाबाद 22 व ज्योति गिरी ने 09 रनों की पारी खेली। मणिपुर की वीआर धरानी ने दो विकेट चटकाए।वहीं ऑल इंडिया नेशनल टेनिस चैंपियनशिप सीरीज में युगल बालक अंडर-14 वर्ग में तेजस साहू व नमन चौधरी की जोड़ी ने अमृत धनकर व रियान दत्ता को हराकर खिताब जीत लिया। सेंट जोजफ्स ऐकेडमी में चल रही ऑल इंडिया नेशनल टेनिस चैंपियनशिप में रविवार को बालक व बालिका एकल व युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। बालक एकल वर्ग के फाइनल में तेजस साहू ने नमन चौधरी को 4-6, 6-4 व 6-2 से हराया। बालक युगल वर्ग में तेजस साहू व नमन चौधरी की जोड़ी ने अमृत धनकर व रियान दत्ता को 6-2, 6-4 से हराया। इसके बाद बालिका एकल वर्ग में सृजन कोहली ने जया कपूर को 6-2, 6-4 से हराया। बालिका युगल वर्ग में सृजन कोहली व कात्यानी रावत ने मायरा गुप्ता व ईरा को 4-0 व 4-0 से हराया। सेंट जोजफ्स स्कूल के प्रधानाचार्य बाबू वर्गीश ने विजेता व उपविजेताओं को सम्मानित किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Yo86pN
कोई टिप्पणी नहीं