भारत से भिड़ंत को इंग्लैंड की टीम पहुुंची गुवाहाटी

बोरझार स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की सुबह इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम पहुंच गई। ज्ञात हो कि वह भारत के साथ टी-20 मैच खेलेगी। हवाई अड्डे से इंग्लैंड की टीम को कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच गुवाहाटी के नोवोटेल होटल में ले जाया गया है।उल्लेखनीय है कि गुवाहाटी के वर्षापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम में आगामी चार, सात और नौ मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। मैच की तैयारियों के लिए असम क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी ओर से पूरी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। भारत ने तीन एक दिवसीय वनडे क्रिकेट मैच की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है। इससे पहले नेहरू स्टेडियम में भारत और इंग्लैड की महिला क्रिकेट टीम एक बार खेल चुकी है, जबकि वर्षापाड़ा में पहली बार भारत-इंग्लैंड के बीच टी-20 क्रिकेट मैच होने जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NC2Byx
कोई टिप्पणी नहीं