Breaking News

बनाए विदेश यात्रा का प्लान, आसानी से मिलेगा इन 5 देशों का वीजा


विदेश कौन नहीं जाना चाहता, बस सबकी वजह अलग होती है। कुछ लोग घूमने जाना चाहते हैं, कुछ लोग नौकरी करने के लिए जाना चाहते हैं और कुछ पढ़ने के लिए जाना चाहते हैं। जिसके लिए पासपोर्ट और वीजा सबसे महत्वपूर्ण है। वैसे तो कुछ देश ऐसे हैं जिनका वीजा मिलना बेहद मुश्किल होता है और उसके लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है लेकिन निराश न हों कुछ देश ऐसे भी हैं जहां का वीजा सिर्फ दो तीन में मिल जाता है। तो अपनी इच्छा अनुसार उन देशों की जनकारी हांसिल करिए और अभी वीजा के लिए आवेदन कर दीजिए।बाकू के दीवार वाले शहर में श्रीनवंशह के मैडेन टॉवर और महल जैसे कई प्राचीन वास्तुकला के लिए मशहूर अजरबाइजान का वीसा मिलना एक समय में मुश्किल था। इलेक्ट्रॉनिक वीजा की शुरुआत करते ही इस समस्या का हल मिल गया। अब दो से चार दिन में वीजा मिल जाता है। कंबोडिया में विशाल पत्थरों से बने अंगकोरवाट मंदिर मशहूर है। भारतीय नागरिक यहां कम पैसे खर्च करके घूमने का लुफ्त उठा सकते हैं। साथ कंबोडिया का वीजा मिलना भी कोई मुश्किल बात नहीं है। श्रीलंका छोटा जरूर है लेकिन सांस्कृतिक रूप से बेहद सजग और समृद्ध देश है। पर्यटन के लिहाज से अहम देश श्रीलंका का वीजा इलेक्ट्रॉनिक ट्रेवल ऑथराइजेशन में आवेदन करने के 30 दिन के अंदर मिल जाता है। तजाकिस्तान जाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीजा का आवेदन और पैसे जमा करने के बाद कुछ दिनों में आ जाता है। बता दें कि ये अस्थायी वीजा सिर्फ 90 दिनों के लिए होता है। अगर आप वियतनाम घूमने जाना चाहते हैं तो अभी बैग पैक कर लीजिए क्योंकि भारत का एक रूपया 387 वियतनामी डोंग के बराबर होता है। साथ ही, यहां का वीजा मिलना भी बेहद आसान है। ट्रैवलिंग के दौरान जरूर रखें ये गैजेट्सअगर आप ट्रैवल करने जा रहे हैं तो किस तरह के गैजेट अपने साथ रखें। ताकि आपकी यात्रा स्मार्टली तौर पर गुजर सके। हम सभी ट्रैवेल के दौरान खूब सारी फोटो क्लिक करते हैं। फोन में गाना भी सुनते हैं। इतने सारे टास्क करने पर जाहिर सी बात है कि फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाएगी। ऐसे में आपकी यात्रा का मजा किरकिरा ना हो इसके लिए अपने साथ पावरबैंक जरूर रखें।रिचार्जेबल हेड टॉर्च भी यात्रा के दौरान जरूरी होता है। अगर आप किसी ट्रैकिंग के लिए रवाना हो रहे हैं तो टॉर्च को साथ ले जाना न भूलें। अंधेरे में यह आपके बड़े काम आ सकती है। कैंपिंग में भी अक्सर अंधेरा होता है और ऐसे में बिना रोशनी के रहना खतरनाक भी हो सकता है। एक स्मार्ट या स्पोर्ट्स वॉच आपकी दूरी, स्थान को ट्रैक कर सकती है और यहां तक कि मौसम और अन्य अलर्ट भी प्रदान कर सकती है, जो लंबी दूरी की ट्रेकिंग या साइकिल चलाने पर शानदार हो सकता है। इसलिए अपने साथ स्मार्ट वॉच लेकर जरूर चलें। कनेक्टिविटी और सुरक्षा की एक अतिरिक्त डिग्री प्रदान करते हुए स्थानीय सिम कार्ड होने से सड़क पर आपका जीवन बहुत आसान हो सकता है। लेकिन जब तक आपके पास एक खुला स्मार्टफोन नहीं है, आप उसका उपयोग नहीं कर सकते या उसके साथ बहुत कुछ नहीं कर सकते। यानी कि आपके पास एक साधारण फोन होना जरूरी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TW33y6

कोई टिप्पणी नहीं