Breaking News

आज पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा 3 रियर कैमरे वाला Samsung Galaxy M30

नई दिल्ली: Samsung ने हाल में ही अपने M सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy M30 को भारत में लॉन्च किया था। तीन रियर कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को 7 मार्च यानी आज पहली बार दोपहर 12 बजे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस हैंडसेट को आज ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और कंपनी की साइट से खरीद सकते हैं। फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत इसमें दिया गया 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है।

यह भी पढ़ें: कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ़ स्टॉक हुआ Redmi Note 7, बिक गई 2 लाख से ज्यादा यूनिट

Samsung Galaxy M30 कीमत और ऑफर

कंपनी ने Samsung Galaxy M30 के दो वेरिएंट को पेश किया है। इनमें 4 जीबी रैम और64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,900 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत17,990 रुपये है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो के यूजर्स को 198 और299 रुपये वाले प्लान में डबल डाटा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: आज दोपहर 12 बजे JioPhone 2 को खरीदने का मौका, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस स्मार्टफोन में इनफिनिटी U नॉच वाला 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। फोन कंपनी की v9.5 बैस्ड एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। इसमें एक्सिनोस 7904 ऑक्टा-कोर SoC प्रोसेसर दिया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13, 5 और5 मेगापिक्सल का रियर कैैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S10 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन, ट्रिपल रियर कैमरा और 12GB रैम से हैं लैस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/mobile-news/samsung-galaxy-m30-today-first-sale-on-amazon-4240870/

कोई टिप्पणी नहीं