Breaking News

मेंस अंडर-23 क्रिकेट : बिहार ने मिजोरम को 70 रन से हराया


बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप में खेले गए मैच में बिहार ने अपने अंतिम लीग मैच में मिजोरम को 70 रनों से पराजित किया। बिहार को आठ मैचों में से सात में जीत दर्ज मिली है। एक मैच उत्तराखंड से हार गया है। इस लीग मैच में बिहार 28 अंक लेकर अपने ग्रुप में नंबर दो पर रहा। भुवनेश्वर के विकास क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए बिहार ने सभी विकेट खोकर 49 ओवर में 247 रन बनाये। शकीबुल गणि ने 53 गेंदों में 51, अनमोल बोनी ने 24 गेंदों में 17, विभूति भास्कर ने 53 गेंद में 47, शब्बीर खान ने 45 गेंद में 59, सौरभ कुमार ने 21 गेंद में 9, मनमोहन ने 7 गेंद में 4 रन बनाये। सौरभ ने एक और विकास झा ने नाबाद 1 रन बनाये। जवाब में मिजोरम की टीम 49.5 ओवर में 177 रनों पर ऑल आउट हो गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EPa7TZ

कोई टिप्पणी नहीं