आज दोपहर 12 बजे इन शानदार ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा Redmi Note 7
नई दिल्ली: Xiaomi ने अपने redmi note 7 स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया था। बजट रेंज में आने वाले इस स्मार्टफोन को आज सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की साइट mi.com से खरीद सकते हैं। इस सेल के दौरान ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स भी पेश कर रही है।
यह भी पढ़ें: 1 लाख से कम में मिलेगी TVS Apache RTR 160, इस खास फीचर से हुई लैस
Redmi Note 7 कीमत और ऑफर्स
भारत में Redmi note 7 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये रखी गयी है। इसके साथ मिल रहे ऑफर की बात करें तो रिलायंस जियो की तरफ से यूजर्स को डिवाइस खरीदने पर डबल डाटा और इंस्टेंट कैशबैक का फायदा मिलेगा। वहीं, एयरटेल भी अपने यूजर्स को डिवाइस खरीदने पर डबल डाटा का फायदा दे रहा है। इस सेल में ग्राहक हैंडसेट को Onyx Black, Ruby Red और Sapphire Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Geneva Motor Show: 4 नए मॉडल्स के साथ शिरकत करेगी टाटा मोटर्स
Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इस हैंडसेट में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में पावर के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 2 दिन चलती है। फोन क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट करता है। इसमें हेडफोन जैक फीचर भी दिया गया है। Redmi Note 7 के रियर में दो कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: इसी साल लॉन्च होगी Hyundai की ये धांसू SUV, कीमत मात्र 6 लाख रूपए
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H0HZj3
कोई टिप्पणी नहीं