Tata Tigor में जुड़े ये खास फीचर्स, पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई कार
नई दिल्ली: 1 अप्रैल 2019 से भारत में गाड़ियों की सुरक्षा से संबंधित नियम बदलने वाले हैं। हर कंपनी इसके लिए अपनी कारों में जरूरी चेंजेज कर रही है। Tata ने Tigor के 2019 वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है जो अपकमिंग सेफ्टी नियमों का पालन करेगा। नए फ़ीचर्स के जोड़े जाने के बावजूद, Tigor की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Tigor में अब ABS के साथ Electronic Brakeforce Distribution (EBD) और Corner Stability Control (CSC) सभी वैरिएंट में स्टैण्डर्ड हैं। पहले ये सेफ्टी फ़ीचर्स सिर्फ टॉप 3 वैरिएंट्स में मिलते थे। Tata Tigor के सभी वैरिएंट में फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम और स्पीड अलर्ट सिस्टम भी स्टैण्डर्ड कर दिया गया है। इन नए नियमों के तहत भारत में बेचीं जाने वाली सभी कार्स में रियर पार्किंग सेंसर भी अनिवार्य हैं। लेकिन, ये फीचर Tigor में अभी तक जोड़ा नहीं गया है।
Tata Tigor में कई फ़ीचर्स मिलते हैं, इसमें ड्यूल-टोन काला और ग्रे लेआउट मिलता है. इसमें आर्ट लेदर वाली स्टीयरिंग व्हील है जिसमें सफ़ेद रंग की स्टिचिंग है। Tigor में Harman का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेगमेंट में सबसे अच्छा 8-स्पीकर सिस्टम भी मिलता है। इसमें बेशक इस सेगमेंट में सबसे अच्छा इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
Tigor के पेट्रोल वैरिएंट में एक 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो अधिकतम 85 पीएस और 114 एनएम का आउटपुट देता है। Tigor के डीजल वैरिएंट में एक 1.05-लीटर डीजल इंजन मिलता है जो अधिकतम 70 पीएस और 140 एनएम का आउटपुट देता है। इसके दोनों इंजन में एक 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन स्टैण्डर्ड है। इसके पेट्रोल इंजन के साथ एक 5-स्पीड AMT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी ऑफर करती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2BozRnX
कोई टिप्पणी नहीं