Breaking News

PUMA की ब्रांड एम्बेसडर बनी एमसी मैरीकॉम


खेलों का सामान बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी प्यूमा ने छह बार की महिला विश्च मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरीकॉम को दो साल के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है । मैरीकॉम महिला ट्रेनिंग वर्ग में प्यूमा की भारत में नई ब्रांड एम्बेसडर होगी और वह देश में मार्केटिंग अभियान में ब्रांड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस करार के बारे में मैरीकॉम ने कहा कि महिला और मां होने के कारण मुझे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिससे मैं अपने परिवार और टीम की मदद से निपटने में सफल रही । उन्होंने कहा कि एक ब्रांड के रूप में प्यूमा ने हमेशा महिला का समर्थन और उनकी हौसला अफजाई की है, जिसके कारण यह पूरी तरह से मेरे लिए फिट है ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IoPTUV

कोई टिप्पणी नहीं