Breaking News

Oppo K1 की कल पहली सेल, मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर्स

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर हाल में लॉन्च किए गए स्मार्टफोन Oppo K1 को लिस्ट कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को Technology at you fingertips के साथ लिस्ट किया गया है। ग्राहक इस हैंडसेट को 12 फरवरी यानी कल दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। इसके ख़ासियत की बात करें तो इसमें गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए हाइपर बूस्ट टेक फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बहुत जल्द लॉन्च होगा 6 कैमरे वाला Nokia 9 Pure View स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

oppo k1 कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये है। इसे कल पहली बार सेल के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। लॉन्चिंग ऑफर के तहत अगर ग्राहक सिटी बैंक के क्रेडिट या डेबिट से खरीदारी करते हैं तो उन्हें 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इसे ईएमआई ऑप्शन के तहत भी खरीदा जा सकता है। साथ ही मात्र 1 रुपये में 90% बायबैक वैल्यू मिलेगा। इस डिवाइस को एस्ट्रल ब्लू और पियानो ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Redmi Note 7 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Honor View 20 को मिलेगी कड़ी टक्कर

Oppo K1 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज्यूलेशन (1080x2340) पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो (19:5:9) है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। हमाने आपको पहले ही बता है कि यह मॉडल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाला है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल वाला है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3600 एमएएच की बैटरी पावर देने का काम करती है।

यह भी पढ़ें: अगर आपके पास है आधार कार्ड तो हो जाएं खुश, मात्र 4,999 रुपये में मिल रहा ये स्मार्ट TV



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2tgshYf

कोई टिप्पणी नहीं