कुछ ऐसा होगा Maruti Ignis का नया मॉडल, डीलरशिप यार्ड में आया नजर
नई दिल्ली: आजकल फेसलिफ्ट करने का ट्रेंड जोरों पर है और अब इस सिलसिले में अगली कार Maruti Ignis होगी। कंपनी 2019 में maruti ignis को अपग्रेड करने कगी बात पहले ही कह चुकी है। अब इस कार की कुछ तस्वीरे सामने आई है वो भी टेस्टिंग के टाइम नहीं बल्कि डीलरशिप पर पहुंचे मॉडल्स की।
अपडेटेड मॉडल में वैसे तो बहुत ज्य़ादा एक्सीटियर चेंज नहीं दिख रहे हैं लेकिन इसमें नई सिल्वर रूफ रेल्स जरूर ध्यान आकर्षित करती है। खबर है कि इसके टॉप-एंड अल्फा वेरिएंट में कंपनी काले एलॉय व्हील्स और प्रोजेक्टर हैडलैंप्स के साथ यू-शेप्ड LED डेटाइन रनिंग लैंप्स दे सकती है।
36 सालों बाद सड़कों पर रफ्तार भरेगी भारत की पहली Maruti Car, 1लीटर में चलती है 17 किमी
इंजन- इंजन की बात करें तो Ignis के नए मॉडल में वही इंजन लगाया है जो पहले लगा था। यानि इस बार भी आपको इग्निस में 1.2 लीटर K12 पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस ये 1197 cc इंजन, 6000 rpm पर 83 bhp की पावर और 4200 rpm पर 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड AMT यूनिट का विकल्प भी दिया गया है।
बाइक का माइलेज बढ़ाने के अचूक तरीके, हर महीने होगी हजारों की बचत
इन फीचर्स से लैस होगी नई Ignis- हालांकि दिखने में ये कार पहले वाले मॉडल जैसी ही दिखती है लेकिन 2019 Ignis में फीचर्स के तौर पर पैसेंजर साइड सीटबेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स, एक स्पीड एलर्ट सिस्टम सभी स्टैंडर्ड वेरिएंट्स में दिए जाएंगे। इसके अलावा इसके टॉप-एंड अल्फा वेरिएंट नए स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगा। ये इंफोटेनमेंट पहले के मॉडल से अलग होगा क्योंकि अब इसमें म्यूजिक के साथ-साथ खबरें और लेटेस्ट वेदर अपडेट के साथ रेस्टोरेंट का पता भी लगाया जा सकता है। इसके अलावा ये ड्राइवर को वाहन अलर्ट के माध्यम से कार की स्थिति के बारे में भी इंफार्म करेगा।
कीमत में होगा इजाफा- फिलहाल इग्निस मार्केट में 4.66 लाख से 7.05 लाख रुपये की कीमत में मिल रही है लेकिन अपडेटेड मॉडल की कीमत में 10,000 से 15,000 रुपये का इजाफा हो सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U6Y3To
कोई टिप्पणी नहीं