Breaking News

KTM ने बनाया अनोखा खड़े होकर चलाने वाला ये स्कूटर, पुलिस भी नहीं काटेगी चालान

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को फ्यूचर व्हीकल्स माना जा रहा है। हर एक कंपनी चाहें बाइक हो या कार बनाने वाली कंपनी सभी इस तरह के व्हीकल्स पर फोकस कर रहे हैं तो भला केटीएम कैसे पीछे रह जाती। हाल ही केटीएम का ऐसा ही एक स्कूटर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। अब इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Mahindra के इस शोरूम में मात्र 1 लाख रूपए में मिल रही है 5 लाख वाली कारें, साथ ही एक साल की वारंटी

दरअसल इस स्कूटर में ड्राइविंग सीट ही नहीं है यानि ये स्कूटर आपको खड़े होकर चलाना पड़ेगा। आपको बता दें कि हमारे देश में बाइक पर स्टंट करने की वजह से कई बार लोगों का चालान कट जाता है ऐसे में ये स्कूटर स्टंट पसंद करने वालों को बेहद पसंद आ सकता है। हालांकि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में आने संभावना फिलहाल कम है। लेकिन फिर भी हम आपको इस स्कूटर से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

  • वायरल हुई इस अनोखी इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी ने ब्लू और व्हाइट कलर स्कीम में डेकोरेट किया गया है। इसके फ्रंट में बड़ा व्हील है जबकि रियर में छोटा सा टायर दिया गया है।
  • हार्ले डेविडसन की इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरह केटीएम की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरीपैक इसके फ्लोरबोर्ड में लगी हो सकती है।
  • इसकी दाएं तरफ एक बेल्ट है जो एनर्जी रिकवरी सिस्टम से कनेक्टेड हो सकता है। साथ ही फुली डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसके हैंडल बार पर कनेक्टेड है।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब केटीएम ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाया है। 2013 में कंपनी ने टोक्यो मोटर शो में ई स्पीड को शोकेस किया था। ई स्पीड की टॉप स्पीड 80 kmph है, जो फुल चार्ज होने पर 64 km तक ही चल पाती है। 4.36 kWh बैटरी पैक की मदद से यह सिर्फ दो घंटे में ही पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। खासतौर पर शहरी कम्यूटर बाइक के तौर पर शोकेस किये गए इस जीरो एमिशन वाला ये स्कूटर पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो 15 PS का पावर और 36 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SKNI1K

कोई टिप्पणी नहीं