Breaking News

लग्जरी कार से ज्यादा शानदार फीचर्स से लैस ये Kawasaki की ये Bike, स्पीड जानकर उड़ जाएंगे होश

जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी कावासाकी ( Kawasaki ) ने एडवेंचर टूरर बाइक कावासाकी वर्सेस 1000 ( 2019 kawasaki versys 1000 ) भारत में लॉन्च कर दी है। नई कावासाकी वर्सेस 1000 को EICMA 2018 में भी पेश किया गया था। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स...

ये भी पढ़ें- सलमान की गर्लफ्रेंड से शादी और मैच फिक्सिंग के आरोप तक कुछ ऐसी है अजहरूद्दीन की लाइफ, आज चलाते हैं ये लग्जरी कारें

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 1043 सीसी का इन लाइन 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 120 एचपी की पावर और 102 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।

ये भी पढ़ें- बेहद स्टाइलिश हैं छत्रपति शिवाजी के 13वें वंशज, विंटेज कारों का काफिला और हेलिकॉप्टर से करते हैं सैर

लुक्स की बात की जाए तो इसमें काफी कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं। इस नई बाइक का फ्रंट लुक पहले से ज्यादा शार्प है, इसमें एडजेस्टेबल विंडस्क्रीन, एलसीडी सेमी डिजिटल कंसोल और एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। ये बाइक मेटेलिक फ्लैट स्पार्क ब्लैक और पर्ल फ्लैट स्टारडस्ट वाइट कलर में उपलब्ध है। नई कावासाकी वर्सेस 1000 में कावासाकी कॉर्निंग मैनेजेमेंट फंक्शन, कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल, कावासाकी इंटेलिजेंट एबीएस और क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इस बाइक में दो पावर मोड दिए गए हैं। इस बाइक के फ्रंट और रियर सस्पेंशन को अपडेट किया गया है। इस बाइक में 17 इंच के व्हील 17, सीट हाइट 790 एमएम और 21 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

इन बाइक्स से होगा मुकाबला
भारत में इस बाइक का मुकाबला डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 ( Ducati Multistrada 950 ) बाइक से हो सकता है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस बाइक की भारत में एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है। कावासाकी ने इस नई एडवेंचर टूरर बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है, इसे कंपनी का वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। इस बाइक की डिलिवरी मार्च से शुरू हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GHnIht

कोई टिप्पणी नहीं