इस खास फीचर के साथ लॉन्च होंगी Hero की ये बाइक्स, कीमत में भी होगा इजाफा
नई दिल्ली: 1 अप्रैल से सभी 125cc से कम क्षमता वाली बाइक्स में कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य हो जाएगा। इसी को देखते हुए हीरो अपनी बाइक्स में आईबीएस शामिल कर रही है। Hero Motorcorp 125cc से कम कैपासिटी वाली अपनी कई पापुलर बाइक्स को कम्बाइन्ड ब्रेकिंग सिस्टम से लैस कर दिया है। कंपनी ने Splendor से लेकर Glamour जैसी अपनी बाइक्स को अपग्रेड किया है।
ये भी पढ़ें- मात्र 10000 रूपए में बुक हो रही है Benneli की ये धाकड़ बाइक्स, जानें कब होगी डिलीवरी
आपको बता दें कि IBS फीचर रियर ब्रेक लगाने पर फ्रंट और रियर ब्रेक के बीच ब्रेक एक्शन का डिस्ट्रिब्यूशन करता है। passion pro ड्रम ब्रेक को भी कंपनी ने ibs से लैस किया है। इसके साथ ही पैशन की कीमत 54,475 रुपये हो गई है। पैशन एक्स प्रो ड्रम ब्रेक की कीमत 56,100 रुपये हो गई है। Glamour Programmed FI की कीमत सबसे ज्यादा 2,000 रुपये बढ़ी है। आईबीएस के बाद अब इस बाइक की कीमत 68,900 रुपये हो गई है।
ये भी पढ़ें-इस धाकड़ कार के इलेक्ट्रिक वर्जन पर महिन्द्रा ने शुरू किया काम, जानें कब होगी लॉन्च
कीमत में हुआ है इजाफा- इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) जुड़ने के बाद इन बाइक्स की कीमत में 500 से 2000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। आईबीएस जुड़ने के बाद स्प्लेंडर प्लस सीरीज की कीमत में 650 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सेल्फ स्टार्ट आईबीएस वेरियंट की कीमत 52,860 रुपये और i3S के साथ आईबीएस वेरियंट की कीमत 54,150 रुपये हो गई है।
ये भी पढ़ें-इस खास इंसान के लिए सलमान खान ने खरीदी करोड़ों की कार, नाम जानकर खुश हो जाएंगे आप
कई मोटरसाइकिलों को ABS से लैस करने के बावजूद अभी भी कई ऐसी बाइक्स हैं जिन्हें कंपनी ने एबीएस से लैस नहीं किया है। इनमें HF Deluxe Eco, Passion Pro 110, Passion X Pro DISC वेरियंट, Splendor iSmart Plus और Glamour का कार्ब्युरेटेड वर्जन शामिल है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Sc6xGM
कोई टिप्पणी नहीं