Breaking News

कम कीमत में फॉर्च्यूनर को मात देगी नई Ford Endeavour, जानें कब होगी लॉन्च

फोर्ड जल्द ही अपनी बेहतरीन एसयूवी फोर्ड एंडेवर ( Ford Endeavour ) को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट का लुक बाजार में बिक रहे पहले वाले मॉडल से काफी हद तक मिलता है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
अगर इंजन और पावर की बात की जाए तो फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट में पहले जैसे 2.2-लीटर और 3.2 लीटर वाले दो डीजल इंजन तो होंगे ही और इसके साथ ही पहले से ज्यादा ताकतवर 2.0 लीटर बाय टर्बो डीजल इंजन दिया जाएगा जो कि अधिक पावर जनरेट करेगा। 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदार होगा।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई एंडेवर फेसलिफ्ट में 8.0 इंच सिंक 3 इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रोग्रामेबल की, पैसिव की-लेस एंट्री, पैनारोमिक सनरूफ, सेल्फ-पार्किंग टेक्नोलॉजी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम और एक्टिव नॉइज कैंसलेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

नए बदलावों की बात करें तो नई एंडेवर फेसलिफ्ट में 6-स्पोक एलॉय व्हील, नया स्लिम और प्रीमियम फ्रंट ग्रिल और 20 इंच के व्हील हो सकते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इस एसयूवी में लैदर और क्रोम वाला डिजाइनदार इंटीरियर और लैदर ऑटोमैटिक सीट्स दी जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार, फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट को इस माह के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी से होगा मुकाबला अब देखते हैं कि लॉन्च होने के बाद फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है। भारत में लॉन्च होने के बाद फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से हो सकता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर बाजार में पहले से ही अपनी जगह बना चुकी है और लोगों को इसका लुक, पावरफुल इंजन और अलग स्टाइल काफी ज्यादा पसंद आया है।

कीमत
कीमत की बात करें तो नई फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 26.32 लाख रुपये हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WJmxE2

कोई टिप्पणी नहीं