Ford Endeavour Facelift से उठा पर्दा, फीचर्स में Fortuner और Pajero Sport को भी छोड़ेगी पीछे...
अमेरिका की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड ने अपनी बेहतरीन suv फोर्ड एंडेवर ( Ford Endeavour ) का फेसलिफ्ट वेरिएंट को पेश कर दिया है। इस एसयूवी को आधिकारिक तौर पर 22 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कैसी होगी नई फोर्ड एंडेवर और इसके फीचर्स कैसे होंगे।
ये भी पढ़ें- न्यू लुक में आई Honda की ये कार, AUDI को भी देगी मात
सबसे बड़े बदलाव की बात की जाए तो नई एंडेवर के कैबिन को काफी बदल दिया गया है। इसमें अब ब्लैक और बेज कलर का लुक दिया गया है जो कि पहले बेज और ब्राउन कलर दिया में था। फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट में रिवाइज्ड ग्रिल, नए बंपर और नए डिजाइन वाले 18 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं।
नए फीचर्स की बात की जाए तो एंडेवर फेसलिफ्ट में...
8.0 इंच सिंक 3 इंफोटेनमेंट सिस्टम
प्रोग्रामेबल की और पैसिव की-लेस एंट्री
पैनारोमिक सनरूफ
सेल्फ-पार्किंग टेक्नोलॉजी
पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम
इसी के साथ नई एंडेवर में एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, पडल लैंप्स, स्मार्ट Boot ओपनिंग सिस्टम और स्टैंडर्ड कीलेस एंट्री एंड गो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। अब फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट को टाइटेनियम और टाइटेनियम प्लस वेरिएंट में बेचा जाएगा और वर्तमान में मिलने वाला बेस वेरिएंट ट्रेंड नई एंडेवर में नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- अक्षय को बनाया ब्लॉकबस्टर और सलमान को दिलाई 200 करोड़ की फिल्म, जानें कैसी कारों में चलता है ये शख्स
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई एंडेवर में पहले जैसा ही 2.2-लीटर का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया जाएगा और दूसरा 3.2 लीटर का 5 सिलेंडर वाला डीजल इंजन भी दिया जाएगा। 2.2 लीटर इंजन 4WD व्हील ड्राइव के साथ मैनुअल गियरबॉक्स विकल्प में भी आएगा। जबकि वर्तमान मॉडल में इसे बंद कर दिया गया था जो कि दोबारा शुरू होगा।
इन एसयूवी से होगा मुकाबला
भारत में लॉन्च होने के बाद एंडेवर फेसलिफ्ट का मुकाबला महिंद्रा अल्टूरस जी4 ( Mahindra Alturas G4 ), मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट ( Mitsubishi Pajero Sport ) और टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner ) जैसी एसयूवी से हो सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GzM7GI
कोई टिप्पणी नहीं