Breaking News

हीरो गोल्ड कप: पहले मुकाबले में भारत का सामना ईरान से


ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में नौ फरवरी से शुरू हो रहे हीरो गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम का सामना ईरान से होगा। दोनों टीम के बीच होने वाला टूर्नामेंट का पहला मैच कङ्क्षलग स्टेडियम में खेला जायेगा। अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) ओडिशा सरकार के साथ मिलकर पहली बार भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम के लिए इस चतुष्कोणीय टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। भारत और ईरान के अलावा इस टूर्नामेंट में म्यांमार और नेपाल की सीनियर टीमें भी खेलेंगी। एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, इस टूर्नामेंट का उद्देश्य अप्रैल में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के लिए महिला टीम की तैयारी को मजबूत करना है। फीफा रैंङ्क्षकग में म्यांमार की महिला टीम 44वें स्थान पर है। ईरान 60वें पायदान पर है, नेपाल 108वें जबकि मयमोल रॉकी के नेतृत्व वाली भारत की सीनियर महिला टीम फीफा रैंकिंग में 62वें स्थान पर है। हीरो गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का कार्यक्रम इस प्रकार है: 09 फरवरी- म्यांमार बनाम नेपाल (चार बजे) और भारत बनाम ईरान (सात बजे) 11 फरवरी- म्यांमार बनाम ईरान (चार बजे) और भारत बनाम नेपाल (सात बजे) 13 फरवरी- ईरान बनाम नेपाल (चार बजे) और भारत बनाम म्यांमार (सात बजे)15 फरवरी-फाइनल

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G65uqG

कोई टिप्पणी नहीं