Breaking News

रेलवे में निकली बंपर भर्ती, एक लाख से ज्यादा छात्रों को नौकरी का बड़ा मौका


रेलवे ने सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 1 लाख 30 हजार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है।यह वैकेंसी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) और लेवल-1 पदों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के द्वारा RRB, चार श्रेणियों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी जिनमें नॉन टेक्नीकल, पारा मेडिकल स्टाफ, मिनिस्ट्रियल और टेक्नीकल सेक्शन के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।शुल्कसामान्य और OBC के लिए 500 रुपए जबकि SC/ST के लिए 250 रुपए एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है।महत्वपूर्ण तिथिऑनलाइन आवेदन (NTPC), विज्ञापन संख्या- 1/2019 प्रारंभ होने की तारीख- 28 फरवरी 2019ऑनलाइन आवेदन (पैरा मेडिकल), विज्ञापन संख्या- 2/2019 शुरू होने की तिथि- 4 मार्च 2019ऑनलाइन आवेदन (मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड), विज्ञापन संख्या- 3/2019 शुरू होने की तिथि- 8 मार्च 2019ऑनलाइन आवेदन (लेवल-1) विज्ञापन संख्या- 1/2019 शुरू होने की तिथि- 12 मार्च 2019डिटेलकुल पद- लगभग 1,30,000 पदNTPC, पैरा मेडिकल और मिनिस्टीरियल एवं आइसोलेटेड- 30,000 पदलेवल-1 के 1 लाख पदनॉन टेक्नीकल केटेगरी के अंतर्गत टिकट कलक्टर, टीटीई, असिस्टेंट स्टेशन मास्टर (ASM), टाइपिस्ट, गार्ड जैसे प्रमुख पदों पर भर्ती की जाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार 28 फरवरी 2019 से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।दूसरी श्रेणी में पारा मेडिकल स्टॉफ के कई पद हैं और इसके लिए 4 मार्च से आवेदन किये जा सकेंगे। तीसरी कैटेगिरी मिनिस्ट्रियल पदों जैसे जूनियर ट्रांसलेटर, लॉ असिस्टेंट आदि की है, इन पदों पर 8 मार्च से फॉर्म भरे जा सकते हैं। चौथी श्रेणी के अंतर्गत टेक्निकल पदों पर जैसे जूनियर इंजीनियर, गैंगमैन, गेट मैन की नियुक्ति की जाएगी, उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 मार्च से आवेदन कर सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NjQ4Qm

कोई टिप्पणी नहीं