शिलांग ने चर्चिल की खिताबी उम्मीदों को दिया झटका

महेश सिंह के 83वें मिनट के गोल से शिलांग लाजोंग ने दूसरे स्थान पर मौजूद चर्चिल ब्रदर्स को मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर चर्चिल की 12वीं हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में शीर्ष पर जाने की उम्मीदों को झटका दे दिया। शिलांग की जीत में सैमुअल किन्शी ने 36वें और 45वें मिनट में गोल किये जबकि टीम का तीसरा गोल महेश सिंह ने 83वें मिनट में किया। चर्चिल की तरफ से विलिस प्लाजा ने 53वें और एंथोनी वोल्फ ने 70वें मिनट में गोल किये। इस हार से चर्चिल की चेन्नई सिटी एफसी को शीर्ष स्थान से अपदस्थ करने की उम्मीदें टूट गयीं। चर्चिल के 16 मैचों से 29 अंक हैं और वह चेन्नई से एक अंक पीछे है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HUYkar
कोई टिप्पणी नहीं