Breaking News

देश का ऐसा किला, जो बना है बिना नीव के, फिर भी नहीं हिला सका है कोई


भारत में एक ऐसा किला है जिसका निर्माण बिना नींव के हुआ था। जानकारी के अनुसार ये किला राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित है जिसे गागरोन के किले के नाम से जाना जाता है। ये किला चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है। इसका निर्माण राजा बीजलदेव ने 12वीं शताब्दी ने करवाया था। इस किले में 14 युद्ध व 2 जौहर हुए थे। इस किले को जल दुर्ग के नाम से भी जाना जाता है। यहां के राजा अचलदास खींची मालवा के शासक होशंग शाह से हार गए थे। यहां की सभी राजपूती महिलाओं ने दूश्मनों से बचने के लिए खुद को जौहर के हवाले कर दिया था। इस धरोहर को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में भी शामिल है। किले के दो अहम प्रवेश द्वार है एक द्वार नदी की ओर निकलता है तो दूसरा पहाड़ी रास्ते की ओर। इतिहासकारों का मानना है कि इस दुर्ग का निर्माण सातवीं सदी से लेकर चौदहवीं सदी तक चला था। किले के अंदर गणेश पोल, नक्कारखाना, भैरवी पोल, किशन पोल, सिलेहखाना का दरवाजा महत्पवूर्ण दरवाजे हैं। दुर्ग परिसर मे बने अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल माना गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G4NNaL

कोई टिप्पणी नहीं