Breaking News

ये हैं दूसरी दुनिया में ले जाने वाले ये पांच दरवाजे, इसी धरती पर हैं मौजूद


हम पृथ्वी पर रहते हैं और हमारा वजूद क्या है हम कैसे आए इन बातों के लकर वैज्ञानिकों ने कई तरह के प्रूफ भी दिए हैं, लेकिन फिर भी कुछ सवाल ऐसे हैं जिन्हें कोई साबित नहीं कर पाता। हमारे मन में उठने वाला एक सामान्य, लेकिन रहस्यमयी सवाल है कि क्या कोई दूसरी दुनिया भी है? वो दुनिया जो इस धरती जैसी नहीं है, वहां की चीजें अलग है और साथ ही ये भी क्या उस दूसरी दुनिया में जाने का रिश्ता इसी धरती पर मिल सकता है। आपको बता दें कि ऐसे कुछ सबूत मौजूद हैं जो इस तरफ इशारा करते हैं कि दूसरी दुनिया यहां से शुरु होती हैं।आपको बताते हैं कौन से हैं वो पांच दरवाजे।सूर्यदेव का दरवाजाबोलविय़ा में एक ऐसा गेट है जिसे सूर्यदेव का दरवाजा माना जाता है। लोगों का मानना है कि इस गेट के उस पार एक ऐसी दुनिया है जो इस धरती की दुनिया से अलग है। लोग यहां आकर पूजा भी करते हैं और उम्मीद करते हैं कि एक दिन दरवाजा खुलेगा और उन्हें उस दूसरी दुनिया को देखने को मिलेगा। ये उत्सकुता इतनी ज्यादा है कि लोग यहां पूजा करते हैं औऱ मानते हैं कि ऐसा बहुत जल्दी सच होगा।स्टल सेमेट्री- पेनसिल्वेनियासेमेट्री यानी की शमशान घाट या कब्रिस्तान। इस सेमेट्री को ही नरक का दरवाजा मानते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर जब भी ये दरवाजा खुलता है तो भूत प्रेत रुह यहीं ते आते जातें हैं और लोगों को परेशान भी करते हैं। यहां की कुछ चुड़ैले ऐसी प्रार्थनाएं करती हैं कि उनकी पुकार सुन ली जाए औऱ दरवाजा पूरी तरह से खुल जाएं और भूत प्रेत एक बार फिर धरती पर आ सकें।सुमेरियन गेटये गेट इराक के लोगों और उनकी दंत कथाओं से जुड़ा हुआ है। इस गेट के उस पार भी दूसरी दुनिया की कल्पना की जाती है। इराक के लोग मानते थे कि उनके पूर्वजों के पास ऐसी ताकतें थी जिससे वो दूसरी दुनिया में आ जा सकते थे। शिलालेख पर की गईं कलाकृतियां इस बारे में एक कहानी सी बताती हैं। उनपर छपी कलाकृति देखकर आप जानेंगे की उनके पूर्वज दूसरी दुनिया में जाते हैं और वो आज भी मौजूद हैं, लेकिन वह समुद्र की गहराई में खो गया है, जिसे अभी तक कोई ढूंढ नहीं पाया है।होया बाचो फॉरेस्टरोमानिया का हायो बाचो फॉरेस्ट रात के वक्त एक रहस्यमयी जंगल बन जाता है। लोगो का मानना है कि रात के वक्त इस जंगल से गुजरने वाले लोग गायब हो जाते हैं। इस बात का सबूत मिलता है उस वाक्ये से जब एक लड़की पांच साल के लिए खो गई थी। जब वो वापस लौटी तो उसकी उम्र जैसे बढ़ी ही नहीं थी। वो बिल्कुल वैसे ही दिख रही थी जैसी वो गुम होने के वक्त थी।5 साल बाद जब वो वापस लौट कर आई तो लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। वहीं लड़की का कहना था कि वह तो गुम ही नहीं हुई है।चेक रिपब्लिकयहां पर एक ऐसा गड्ढा है जिसकी गहराई किसी को नहीं पता है। ऐसास माना जाता है कि ये गड्ढा सीधे नर्क की ओर जाता है। 13 वीं सदी में एक कैदी के सामने ये शर्त रखी गई थी कि उसकी सजा तभी माफ की जाएगी अगर वह ग़डढे के नीचे जाए। जब वो नीचे गया तो उसके चीखने की आवाज आई और जब उसे बाहर निकाला गया तो वह बूढ़ा हो चुका था। उसने बताया की नीचे जाते ही उसकी उम्र 30 साल बढ़ गई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EqTYUo

कोई टिप्पणी नहीं