Breaking News

अब इन सेफ्टी फीचर्स से लैस होंगी कारें, एक्सीडेंट में नहीं आएगी खरोंच

नई दिल्ली: साल 2019 को अगर कारों की सुरक्षा का सेल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। दरअसल इस साल नए सेफ्टी नार्म्स लागू हो रहे हैं जिसके चलते कारों में अब पहले से अधिक सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे।इनमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा सभी कारों को फ्रंट, साइड और लेट्रल क्रैश टेस्ट पास करना भी जरूरी होगा।

मात्र 4000 रूपए देकर घर ले जाएं ये लाखों का स्कूटर, हर महीने बदलने की भी मिलेगी सुविधा

सड़क परिवहन मंत्रालय ने एयर बैग्स जैसे सेफ्टी फीचर्स को अनिवार्य बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 में सड़क दुघर्टनाओं में 26,869 कार सवार लोगों की मौत हुई। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले पैदल चालकों, साइकल चालकों और दोपहिया वाहन सवारों की संख्या 72,000 से ज्यादा थी।

ये भी पढ़ें-इन वजहों से घट जाती है आपकी कार की कीमत, नहीं मिलता खरीदार

ये फीचर्स इस साल से होंगे जरूरी-

  • ABS (टू-वीलर्स, कार और मिनी बसों में जरूरी)- अप्रैल 2019 से लागू होगा
  • कारों में सीट बेल्ट अलर्ट, स्पीड अलर्ट, एयरबैग व रिवर्स पार्किंग सेंसर-जुलाई 2019 (सभी मॉडल्स)
  • कारों के लिए क्रैश टेस्ट- 2019 सभी मॉडलों पर लागू

ये भी पढ़ें- पेट्रोलिंग से लेकर युद्ध तक में भारतीय सेना का साथ देती है ये कारें

इसके अलावा आपको बता दें कि हमारे देश में कारों में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल और ऑटोमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी साल 2023 तक अनिवार्य हो जाएंगे। इसके लागू होने के बाद कार सेफ्टी के मामले में भारत यूरोप के भी कई देशों को पीछे छोड़ देगा। हालांकि, भारत में सड़क दुर्घटना के दौरान गाड़ी के अंदर खासकर कारों के अंदर मरने वालों की संख्या पश्चिमी देशों की तुलना में कम है।

ये भी पढ़ें- 1 रूपए से कम खर्च में चलेगी Ford Aspire, माइलेज और फीचर्स है बेहद शानदार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2tA5XJr

कोई टिप्पणी नहीं