जानिए सिक्किम विधानसभा में अनुपूरक अनुदान मांग की क्या है कीमत

सिक्किम विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में पहले दिन मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने बतौर वित्त मंत्री आगामी अप्रैल से सितंबर तक के लिए अंतिम अनुपूरक अनुदान मांग सदन में प्रस्तुत की। इसमें 35 अरब 66 करोड़ 29 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि है।ज्ञात हो कि इस कुल धनराशि में राजस्व लेखा में 27 अरब 13 करोड़ 88 लाख 39 हजार रुपये व पूंजी लेखा में 85241.21 लाख रुपये शामिल है। उक्त प्रस्तुत धनराशि को बुधवार सदन में बहस के बाद पारित किया जाएगा। सदन में पुलवामा में शहीद जवानों तथा पश्चिम सिक्किम च्याखुंग विधानसभा के पूर्व विधायक सीबी राई के निधन पर दो मिनट मौन धारण किया गया।शोक प्रस्ताव में मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने शहीद जवानों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर देने तथा उनके बच्चों को पढ़ाने की घोषणा की। 86 वर्षीय पूर्व विधायक सीबी राई की संक्षिप्त जीवनी पर विधानसभा अध्यक्ष केएन राई, मुख्यमंत्री व मानव संशाधन मंत्री आरबी सुब्बा ने प्रकाश डाला। उनके नाम पर पश्चिम सिक्किम के सरकारी सिंकोना स्कूल के नामकरण करने की घोषणा भी हुई।सदन में सिक्किम रेगुलेशन आफ ट्रांसफर आफ लैंड संसोधन विधेयक एवं सिक्किम प्रोहिबेशन आफ बेगरी संशोधन प्रस्तुत हुआ। उक्त दोनों संशोधन विधेयक बुधवार को सदन में पारित किए जाएंगे। सिक्किम रेगुलेशन आफ ट्रांसफर आफ लैंड संशोधन विधेयक के तहत राज्य के लिम्बु जनजाति समुदायों के बीच तीन एकड़ से कम होने पर बिक्री करने की इजाजत नहीं देती है। इसी तरह उक्त लिम्बु समुदाय के जमीन अन्य समुदायों को बिक्री पर भी पाबंदी लगा दी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TSwoWc
कोई टिप्पणी नहीं