Breaking News

जब बल्लेबाज के तूफानी शॉट के बाद बॉल गेंदबाज के माथे पर लगी, देखें वीडियो


बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को ईडन गार्डंस पर सोमवार को टी20 अभ्यास मैच के दौरान अपनी ही गेंद पर कैच लपकने के प्रयास में माथे पर चोट लग गई । यह घटना उस समय हुई जब बल्लेबाज बीरेंदर विवेक सिंह ने स्ट्रेट ड्राइव लगाया और डिंडा ने कैच लपकने की कोशिश की । गेंद उनके हाथ से छूटकर माथे पर जा लगी। बंगाल क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया, ‘डिंडा ने ड्रेसिंग रूम में लौटने से पहले ओवर पूरा किया। एहतियात के तौर पर उसका स्कैन कराया गया है। चिंता की कोई बात नहीं है लेकिन उसे दो दिन आराम की सलाह दी गई है।’ बंगाल की टीम मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में 21 फरवरी को कटक में मिजोरम के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SpwFDd

कोई टिप्पणी नहीं