दुनिया के सबसे पॉवरफुल ट्रक की दिखी पहली झलक, 5 हजार टन वजन तक खींच सकता है
नई दिल्ली : शिकागो में आजकल ऑटो शो चल रहा है जिसमें दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियां पार्टिसिपेट कर रही है। इस क्रम में सोमवार को मल्टीफंक्शनल टेल गेट ट्रक रैम 1500 पेश किया है। इस ट्रक की सबसे खास बात इसकी ताकत है। यह ट्रक 5 हजार किलो वजन को आसानी से खींच सकता है, और हजार किलो वजन के साथ भी आसानी से चल सकता है। फीचर्स की बात करें तो आमतौर पर दिखने वाले ट्रकों से काफी अलग है।
1-2 नहीं इस शख्स ने एक साथ खरीदी आधा दर्जन Rolls royce, खुद सीईओ देने पहुंचा चाबियां
रैम 1500 कई यूनिक फीचर्स से लैस है जो आम पिकअप ट्रकों की तुलना में काफी अलग है। जो कस्टमर्स को बिना परेशानी सामने ढ़ोने में मदद करेगा वो भी किसी बात से समझौता किए बगैर। दरअसल इस ट्रक में ड्युअल साइड हिंजड टेल गेट डोर लगे हैं। जिसकी मदद से रैम 1500 के बेड साइज और उपयोगिता को बढ़ाया जा सकता है। इसके इंडिपेंडेट ओपनिंग फीचर्स से इसमें सामान को आसानी से चढ़ाया जा सकता है। रैम ट्रक की इस फीचर्स से सामान का ट्रक में चढ़ाना, उतारना काफी हद तक आसान हो जाता है।
Mahindra के इस शोरूम में मात्र 1 लाख रूपए में मिल रही है 5 लाख वाली कारें, साथ ही एक साल की वारंटी
इंटीरियर स्टोरेज किसी भी ट्रक या कार में सबसे महत्व रखता है । रैम में 12 अलग-अलग तरह के स्टोरेज सुविधा दी गई है जो पहले किसी ट्रक में शायद ही देखने को मिली होगी। रैम 1500 की सेकंड रो सीटिंग भी फोल्ड की जा सकती है। रैम 1500 में कुल 151 लीटर स्टोरेज की सुविधा मिलती है। जो कॉम्पिटिटर्स की तुलना में 100 गुना ज्यादा है।
2019 रैम 1500 के खास बात है इसमें मिलने वाला रैमबॉक्स कार्गो मैनेजमेंट सिस्टम। यह मल्टी फंक्शनल तो ही है साथ ही यह वेदरप्रूफ, लॉकेबल और जल निकासी सुविधा से युक्त है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I7DcOb
कोई टिप्पणी नहीं