33km माइलेज देने वाली इस सस्ती CAR पर मिल रहा साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें और कौन सी कार हुई सस्ती...
अगर आप कोई नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकता है। ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कारों पर इस समय में बेहतरीन डिस्काउंट दे रही है। ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए बिक्री के लिहाज से साल 2018 कुछ खास नहीं रहा, जिसको देखते हुए पुराने मॉडल्स पर अब तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 ( Maruti Suzuki alto 800 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 796 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 47 बीएचपी की पावर और 69 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.7 किमी का माइलेज दे सकती है। मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 पर 37,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के 10 ( Maruti Suzuki Alto K10 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1 लीटर का इंजन दिया दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 24.07 किमी का माइलेज दे सकती है। मारुति सुजुकी ऑल्टो के 10 पर 47,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति सुजुकी सेलोरियो ( Maruti Suzuki Celerio )
इंजन और पावर की बात करें तो मारुति सुजुकी सेलोरियो में 998 सीसी का K10बी 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 67.04 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इमारुति सुजुकी सेलेरियो पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में भी आती है। मारुति सुजुकी सेलोरियो पर 63,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
मारुति सुजुकी सिलेरियो एक्स ( Maruti Suzuki Celerio X )
मारुति सुजुकी सिलेरियो एक्स सिलेरियो का स्पोर्टी वेरिएंट है। इस कार की खरीद पर 53,100 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SKI2oy
कोई टिप्पणी नहीं