हॉकी: भारत ए महिला हॉकी टीम ने फ्रांस ए को 3-2 से हराया

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित वीर बहादुर सिंह स्पोट्स कॉलेज में खेले गए पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में भारतीय ए महिला हॉकी टीम ने फ्रांस ए टीम को रविवार को नजदीकी मुकाबले में 3-2 से हरा दिया। भारतीय टीम ने एक गोल से पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए मरियाना कुजूर (19वें मिनट), लालरेमसियामि (30) और मुमताज खान (34) के गोलों से जीत हासिल की। मेहमान टीम के लिए मिकाइला लाहलाह ने 14वें और गूसजे वान बोल्हुइस ने 58वें मिनट में गोल किये। भारत ने पहला मैच हारने के बाद इस मैच में शानदार वापसी की। दोनों टीमों के बीच तीसरा मैच मंगलवार को लखनऊ के पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I30959
कोई टिप्पणी नहीं