Breaking News

टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता : दिल्ली ने सिक्किम को हराया


ऑल इंडिया शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-टू का शुभारंभ सोमवार से लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्टेडियम में हुआ। चार दिवसीय क्रिकेट के पहले दिन उद्घाटन मैच में दिल्ली ने सिक्किम को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।पहले मुकाबले में एलबीएस दिल्ली की टीम ने सिक्किम क्रिकेट क्लब की टीम को आठ विकेट से हराया। लोहरदगा में पहली बार टर्फ विकेट पर खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए। सिक्किम की ओर से अनिरबन चटर्जी ने 12 बॉल में 13 रन, एहसान ने आठ बॉल में 10 रन, अशफाक ने 23 बॉल में 11 रन बनाए। दिल्ली की ओर से बॉ¨लग करते हुए जियाउल हक ने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए। सार्थक ने चार ओवर में 8 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया। वैभव ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया।जवाबी पारी खेलने उतरी दिल्ली की टीम ने 14.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से साकिब ने 36 बॉल में 44 रन और रिषभ ने 29 बाल में 35 रन बनाए। सिक्किम की ओर से बॉ¨लग करते हुए अनिरबन चटर्जी ने 16 रन देकर एक और राजू ने 14 रन देकर एक खिलाड़ी को आउट किया।मुकाबले में मैन आफ द मैच दिल्ली के खिलाड़ी शाकिब रहे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I6hMBa

कोई टिप्पणी नहीं