Breaking News

टी-20 के इतिहास में इस टीम ने बनाया सबसे खराब रिकॉर्ड, महज 9 रन पर ढेर हो गई पूरी टीम


टी-20 के इतिहास में पूर्वोत्तर की टीम मिजोरम ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे वे कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगे। दरअसल ये टूर्नामेंट था सीनियर महिला टी-20 लीग का, जहां मुकाबला था मिजोरम और मध्य प्रदेश के बीच और मिजोरम की पूरी टीम महज 9 रन पर ही आउट हो गई। मिजोरम की टीम 13.5 ओवर में सिर्फ 9 रन बना कर ढेर हो गई। इस दौरान मिजोरम के 9 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। जवाब में मध्य प्रदेश ने ये टारगेट सिर्फ एक ओवर में पूरा कर लिया। मध्य प्रदेश की तरफ से तरंग झा ने 24 गेंदों में 23 डॉट बॉल्स डाली। उन्हें चार विकेट मिला। मिजोरम की तरफ से अपुर्वा भारद्वाज ने सबसे ज्यादा 6 रन बनाए। मिजोरम के खाते में बाकी 3 रन एक्स्ट्रा के तौर पर आए। आपको बता दें कि इसी साल महिला इंटरनेशल क्रिकेट में चीन की टीम यूएई के खिलाफ सिर्फ 14 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XhTmYI

कोई टिप्पणी नहीं