Breaking News

पटियाला ने जीती जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप, असम को 2-1 से मिली हार


हॉकी पटियाला ने शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में हॉकी भोपाल को 3-1 से हराकर नौवीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियनशिप में तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम ने असम को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। पटियाला की ओर से कप्तान नवजोत कौर ने आठवें, तरनप्रीत कौर ने 13वें और गुरमेल कौर ने 47 मिनट में गोल कर टीम को 3-1 की शानदार जीत दिलाई। पटियाला की टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और खेल शुरू होने के 13 मिनट के भीतर ही 2-0 की बढ़त बनाकर भोपाल को दबाव में ला दिया। मैच के 39वें मिनट में भोपाल की मीनू रानी ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया और टीम की उम्मीदें बढ़ा दी, लेकिन 47वें मिनट में पटिलाया ने एक और गोल कर स्कोर 3-1 करने के साथ मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भोपाल ने मैच में वापसी की पूरी कोशिश की लेकिन पटियाला के मजबूत डिफेंस के आगे उसकी एक न चली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HOfx5k

कोई टिप्पणी नहीं