अप्रैल में असम किकबॉक्सिंग एसोसिएशन का 17वां स्थापना दिवस

असम किक बॉक्सिंग एसोसिएशन गुवाहाटी में अपना 17 वां स्थापना दिवस अप्रैल में मनाएगा । स्थापना दिवस के मौके या वरिष्ठ शिक्षाविद हिरेन गोहाई की सम्मानित किया जायगा। एसोसिएशन के महासचिव विश्वजीत काकति ने कहा कि अप्रैल महीना में ही विभिन्न क्षेत्र से जुड़े 15 लोगों को पहला पुलिन दस मानद ब्लैक बेल्ट पुरुस्कार से नवाजा जायेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में खेल एवं देशभक्ति के मामले ले पुलिन दास का सराहनीय योगदान रहा। काकति ने कहा कि असम किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ने उदालगुड़ी जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन को पहला अखिल असम राज्य स्तरीय पेशेवर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजन के लिए अनुमति दे दी है। ज्ञात हो कि यह चैंपियनशिप उदालगुड़ी के माजबाट में 17 से 19 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BJlZFf
कोई टिप्पणी नहीं