15 रूपए की कोल्डड्रिंक से चमकाएं लाखों की बाइक, हमेशा दिखेगी नई
नई दिल्ली: बाइकर्स अपनी बाइक का खुद से भी ज्यादा ख्याल रखते हैं , लेकिन फिर भी कई बार देखा गया है कि जाने-अन्जाने में बाइक में कुछ ऐसी दिक्कतें आ जाती हैं कि उसे चलाने का मन नहीं करता। जंग भी ऐसी ही एक समस्या है। जंग लगने की वजह से कुछ महीनों पुरानी बाइक भी अजीब सी लगने लगती है और उसे चलाने का मन नहीं करता। अगर आपकी बाइक में भी जंग लग गई है तो उसे इस्तेमाल करना छोड़ने के बजाय हमारी बताई इस आसान ट्रिक को आजमाएं। इससे आपको जंग से तो छुटकारा मिलेगी ही साथ ही बाइक एकदम नई हो जाएगी।
बाइक का माइलेज बढ़ाने के अचूक तरीके, हर महीने होगी हजारों की बचत
इसके लिए एल्युमिनियम फॉइल के चमकदार हिस्से को कोकाकोला या पेप्सी में डुबाकर बाइक के जंग लगे हिस्से पर रगड़ें। ऐसा करने से आपकी बाइक की जंग बिल्कुल गायब हो जाएगी। छोटे-छोटे पैच पर ये तरीका बखूबी काम करता है। आपको बता दें कि ये tried and trusted फार्मूला है और हर बाइकर और प्रोफेशनल कभी न कभी जंग (रस्ट) को हटाने के लिए ये तरीका अपनाता है।
36 सालों बाद सड़कों पर रफ्तार भरेगी भारत की पहली Maruti Car, 1लीटर में चलती है 17 किमी
ध्यान रखने योग्य बातें-
- आपको मालूम हो कि किसी पुरानी बाइक को रीस्टोर करने के लिए ये तरीका न आजमाएं क्योंकि वो बाइक्स कमजोर होती हैं।
- कोक का इस्तेमाल करने से पहले जंग लगे हिस्से को सैंडपेपर (रेगमाल) या स्टील स्कॉच ब्राइट से रगड़े। रगड़ते समय ध्यान दें कि इतनी जोर से न रगड़े कि जंग के साथ-साथ बाइक का पेंट भी निकल जाए। उसके बाद पॉलिशिंग क्लॉथ लेकर उस जगह को साफ करें।
- अपनी बाइक को हर 15-20 दिन के बाद शैम्पू से धोकर उसपर वैक्स कराएं ऐसा करने से आपकी बाइक में कभी भी जंग नहीं लगेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Iou3Rt
कोई टिप्पणी नहीं