Breaking News

मिजोरम पर असम की टीम ने दर्ज की 131 रन की बड़ी जीत


सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप डी के मुकाबले में असम की टीम ने मिजोरम पर 131 रन की बड़ी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए असम रिशव दास और रियान पराग की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मिजोरम की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर महज 70 रन ही बना पाई।मिजोरम की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया जो उसके लिए गलत साबित हुआ। असम के ओपनर पल्लवकुमार दास और रिशव दास ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। पल्लव के आउट होने के बाद रियान पराग ने पारी को आगे बढ़ाया। रिशव ने 56 रन तो पराग ने 63 रन की पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।रिशव ने 42 गेंद पर 7 चौके की सहायता से 56 रन बनाए तो पराग ने 39 गेंद पर 6 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 63 रन की नाबाद पारी खेली। वसीकुर रहमान मे महज 7 गेंद पर 20 रन की पारी खेली। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद असम के गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और मिजोरम को 70 रन ही बनाने दिया। अबू नेचिम और जीतू मोनी ने असम के लिए दो-दो विकेट हासिल किए। नेचिम ने 4 ओवर में 16 रन दिए जबकि जीतू मोनी ने 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 8 रन दिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2E2tO9j

कोई टिप्पणी नहीं