Breaking News

महिला हॉकीः यूको बैंक ने त्रिपुरा को 10-0 से रौंदा


नौंवीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप बी डिवीजन के चौथे दिन सोमवार को यूको बैंक ने यहां त्रिपुरा को 10-0 से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही यूको बैंक पूल एच की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया जिसके दो मैचों में छह अंक है। टीम का अगला मुकाबला दिल्ली से है जिसके दो मैच में तीन अंक है। वहीं, गुजरात साई की टीम ने भी अपने मैच जीत लिए। पूल एच में गुजरात साई टीम ने दिल्ली को कड़े संघर्ष में 2-1 से हराया। विजेता टीम के लिए परमेश्वरी शाह ने आठवें मिनट में पहला गोल किया। दिल्ली ने 19वें मिनट में आशना सलमानी के गोल से बराबरी हासिल कर ली। गुजरात को 56वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला और मैत्री रामवाला ने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। गुजरात इस जीत से क्वार्टरफाइनल की होड़ में कायम है। उसका आखिरी पूल मुकाबला त्रिपुरा से होना है। यूको बैंक टीम ने त्रिपुरा को 10-0 से पीटकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। विजेता टीम के लिए भारती (14, 26, 34),ने तीन गोल दागे जबकि रजनी (20, 55), रजनी मान (24, 45), मनीषा धयाल (25, 36) और दीप्ति (43) ने अन्य गोल किए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2BkH2xo

कोई टिप्पणी नहीं