ऑफिशियल शोकेस से पहले लीक हो गई Toyota Avanza की तस्वीरें, जानें सारे फीचर्स
नई दिल्ली: Toyota अपनी mpv Toyota Avanza को अपडेट करके भारत में लॉन्च करने वाली है। कुछ ही दिनों में इस कार की पहली झलक लोगों के सामने आने वाली थी, लेकिन शोकेस से ठीक पहले इस mpvकी तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई है। जिससे इस कार के लुक्स और डिजाइन लीक हो गए हैं।
आपको बता दें कि Toyota Avanza, Ertiga, Honda Mobilio जैसी कारों को टक्कर देती है। और ये थाईलैंड, फिलीपींस और इंडोनेशिया जैसी एशियन देशों में पहले से बिक रही है।
13 साल के बाद Maruti Alto के हाथों से फिसला ये टाइटल, ये सेडान कार बनी लोगों की पहली पसंद
लुक्स और डिजाइन-
लुक्स और डिजाइन की बात करें तो ये कार सामने से काफी बोल्ड लगती है। Avanza के इस अपडेटेड मॉडल में स्पलिट हेडलैंप से लैस होगी। पहली नजर में देखने पर ये कार Toyota Alphard luxury MPV की याद दिलाती है। इसके अलावा इस कार में एकदम नया ग्रिल और बंपर डिजाइन जो कंपनी की नई कारों के मॉडल्स की तरह शार्प है। इसके साथ ही कार के बैक साइड में भी आप आसानी से कॉस्मेटिक चेंज देख सकते हैं।
Geneva Motor Show में टाटा की ये कार मचाएगी तहलका, जानें कब होगी लॉन्च
हालांकि कार की इंटीरियर पिक्चर्स तो नहीं है लेकिन फिर भी उम्मीद है कि कार के डैशबोर्ड के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम को अपडेट किया जाएगा। कार में पहले वाला 93hp वाला 1.3-लीटर और 105hp वाला 1.5-litre पेट्रोल इंजन आएगा। दोनों में 5-स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमैिटक गियरबॉक्स लगे होने की उम्मीद है।
कीमत के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं पता चली है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GSoMB0
कोई टिप्पणी नहीं