IAAF गोल्ड लेबल टाटा मुंबई मैराथन की इवेंट एम्बेसडर बनीं मैरीकॉम

छह बार की विश्व चैंपियन महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को मुंबई में 20 जनवरी को होने वाली आईएएएफ गोल्ड लेबल टाटा मुंबई मैराथन के लिए एंबेसडर बनाया गया है। 35 साल की मैरीकॉम ने हाल ही में रिकार्ड छठी बार विश्व एमेच्योर मुक्बाजी चैम्पियनशिप खिताब जीता था। वह विश्व चैम्पियनशिप में कुल सात पदक जीतने वाली विश्व की एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं। राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित एआर्इबीए विश्व मुक्केबाज रैंकिंग (लाइट फ्लाइवेट कैटेगरी) में भी मैरी काॅम नंबर-वन मुक्केबाज रह चुकी हैं। मैरी काॅम 2014 इंचियोन एशियार्इ खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज भी हैं। मैरी काॅम ने 2012 के आेलंपिक्स में कांस्य जीता था। हर किसी की होती है अपनी कहानीमैराथन का इवेंट एंबेसडर बनने पर मैरी ने कहा कि मैराथन में जीत हासिल करने वाले हर किसी की एक कहानी होती है और एक मां तथा खिलाड़ी होने के नाते मैं उस सफलता के पीछे के परिश्रम, समर्पण और लगन का अंदाजा लगा सकती हूं। मैं टाटा मुंबर्इ मैराथन की एंबेस्ठर बनकर खुश हूं। 20 जनवरी को 46 हजार धावकों को फिनिश लाइन क्राॅस देखना एक शानदार अनुभव होगा। टाटा मुंबर्इ मैराथन दुनिया के टाॅप टेन मैराथन आयोजकों में से एक है। इसकी पुरस्कार राशि 4,05,000 डाॅलर है। मैराथन में 46 हजार से अधिक धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है इनमें विश्व स्तरीय एथलीटों से लेकर शीर्ष भारतीय एथलीट, पेशेवर तथा एमेच्योर धावक तथा फिटनेस एंथिसएस्ट शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CSmSMy
कोई टिप्पणी नहीं