Breaking News

Hyundai की इस कार ने बनाया इतिहास, Tiago, Kwid और Wagon R को पछाड़ कर बनी नंबर 1

अगर आप कोई नई हैचबैक कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको भारत की कुछ बेहतरीन हैचबैक कारों के बारे में बता रहे हैं और उन कारों में से कौन सी कार ज्यादा खास है ये भी बताएंगे। भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में देश और विदेश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनियां अपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन कारें लॉन्च करती रहती हैं। इस समय देश में सबसे सस्ती हैचबैक कारों में हुंडई सेंट्रो ( Hyundai Santro ), रेनॉल्ट क्विड ( renault kwid ), टाटा टियागो ( Tata Tiago ) और मारुति सुजुकी ( Maruti WagonR ) शामिल हैं। इन कारों में आपस में कड़ा कंप्टिशन रहता है, जिसकी वजह से ग्राहकों को काफी फायदा होता है। आज हम आपको उस कार के बारे में बता रहे हैं जो कि दिसंबर 2018 में इन सभी कारों से आगे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2018 में नई सेंट्रो की 7,197 यूनिट्स बिकीं, रेनॉल्ट क्विड की 5,832 यूनिट्स बिकीं, टाटा टियागो की 5,628 यूनिट्स बिकीं और मारुति सुजुकी वैगनआर की 2,540 यूनिट बिकीं हैं। इन सभी हैचबैक कारों में सेंट्रो सबसे आगे है। जो वैगनआर अक्सर नंबर वन पर रहा करती थी वही सबसे निचले पायदान पर है। वैगनआर का वर्तमान मॉडल जल्द ही बंद कर दिया जाएगा और 23 जनवरी को नई वैगनआर बाजार में लॉन्च की जाएगी। नई वैगनआर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि 83 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये स्विफ्ट वाला इंजन है, जो कि वैगनआर के टॉप मॉडल में दिया जाएगा।

दिसंबर में नंबर वन पर रही हुंडई सेंट्रो ( Hyundai Santro ) में 1.1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 69 बीएचपी की पावर और 99 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेटट करेगा। वहीं इसका सीएनजी वेरिएंट 57 बीएचपी की पावर और 77 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। कीमत की बात की जाए तो हुंडई सेंट्रो की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.89 लाख से 5.64 लाख रुपये तक है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2LVEcTU

कोई टिप्पणी नहीं