अपने ही देश में लेना चाहते हैं बर्फबारी का मजा, तो बस चले अाइए यहां

लोगों के मन में बर्फबारी को लेकर अलग तरह का रोमांच रहता है। ताे इन सर्दियों में आप अगर लेना चाहते हैं बर्फबारी का मजा, जानें भारत के इन फेमस शहरों के बारे में। गुलमर्ग, जम्मू कश्मीर प्राकृतिक सुंदरता की बात करें तो कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर का बहुत खूबसूरत इलाका है। सर्दी में यहां पर देशी और विदेशी सैलानी बर्फबारी का मजा लेने के लिए आते हैं। इसकी खूबसूरती के कारण ही बहुत-सी फिल्मों की शूटिंग इस जगह पर की जा चुकी है। आप यहां पर भी स्कीइंग का मजा भी ले सकते हैं। सैलानियों को यहां की बर्फ से ढंकी वादियां काफी आकर्षित करती हैं। गुलमर्ग में स्नोफॉल का मजा दिसंबर से मार्च तक लिया जा सकता है। खज्जियार, हिमाचल प्रदेश कश्मीर के डलहौजी से 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खज्जियार मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। एक छोटा हिल स्टेशन होने के बाद भी पर्यटकों के बीच इसकी एक अलग पहचान है। जनवरी-फरवरी के महीने में खज्जियार घूमने का अलग मजा है। जिसकी वजह है यहां होने वाली शानदार बर्फबारी । वैसे तो खज्जियार में तरह-तरह के रोमांचक खेलों का आयोजन किया जाता है लेकिन अगर आप गोल्फ खेलने के शौकीन हैं तो यह हिल स्टेशन आपके लिए और भी रोमांचक हो सकता है। तवांग, अरुणाचल प्रदेश अरुणाचल प्रदेश के सबसे पश्चिम में स्थित तवांग जिला अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जिले की सीमा उत्तर में तिब्बत, दक्षिण-पूर्व में भूटान और पूर्व में पश्चिम कमेंग के सेला पर्वत श्रृंखला से लगती है। सर्दियों में तवांग घूमने में काफी मजा आता है। तवांग की वादियां चारों ओर बर्फ से ढंकी रहती हैं। यहां बर्फ में घूमना काफी रोमांचकारी होता है। कई सालों से यह हिल स्टेशन सैलानियों का फेवरेट स्पॉट बना हुआ है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2C0y1t8
कोई टिप्पणी नहीं