Breaking News

रणजी ट्रॉफी: यूपी और असम के बीच मुकाबला आज से


कानपुर के ग्रीनपार्क में होने वाली रणजी ट्रॉफी से एक दिन पहले यूपी व असम की टीम ने कड़ा अभ्यास किया। यूपी की तरफ से इस बार फिर सुरेश रैना के खेलने की उम्मीद कम है, क्योंकि शनिवार देर रात तक वे शहर नहीं पहुंच सके थे। यूपी टीम के कोच मंसूर अली व असम के कोच सईद जकारिया ने खिलाड़ियों को लंबी पारी खेलने के टिप्स दिए। बॉलरों को भी टिप्स दिए। यूपी की खाते में कुल 38 अंक हैं। पहली पारी से ही यूपी बढ़त बना लेती है तो उसके खाते में सात अंक और जुड़ जाएंगे। असम के पास 20 अंक हैं। असम भी अपने खाते में अंक बढ़ाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। यूपी टीम के मैनेजर संजीव जखमोला ने बताया कि टीम का लक्ष्य कम से कम सात अंक हासिल कर अगले दौर में पहुंचना है। इसके बाद नॉकआउट मैच शुरू हो जाएंगे।यूपी टीम: अक्षदीप नाथ (कप्तान), रिंकू सिंह, उमंग शर्मा, सम्राट सिंह, इम्तियाज अहमद, अंकित राजपूत, सौरभ कुमार, मोहम्मद सैफ, प्रियंम गर्ग, उपेंद्र यादव, ध्रुव प्रताप, यश दयाल, जिशान अंसारी, माधव कौशिक, शिवम चौधरी, नलिन मिश्रा, शुभम अग्रवाल, नावेद अहमद।असम टीम: अमित सिन्हा (कप्तान), पल्लवी कुमार, रिशाव दास, बिपलाब, राहुल हजारिया, गोकुल शर्मा, कुलान, अभिषेक ठाकुरी, सारुपाम, अरूप दास, मुक्तार अंसारी, प्रीतम दास, जितुमोनी, रंजीत माली।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SKNmFu

कोई टिप्पणी नहीं