Breaking News

तीरंदाज खिलाड़ी देवी लैशराम ने अपने पति को बताया लकी, जानिए क्यों


पद्मश्री अवार्ड के लिए मणिपुर के इंफाल की तीरंदाज खिलाड़ी बॉम्बलया देवी लैशराम का चयन हुआ है। सीनियर ओपन ट्रायल में शामिल होने पहुंची ओलिंपियन तीरंदाज ने बताया कि उसकी शादी एक माह पूर्व दिसंबर 2018 में फुटबाॅल कोच चित्रसेन से हुई है। उनके पति उनके लकी चार्म हैं, जिनकी वजह से उन्हें शादी होने के एक माह के भीतर ही पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। ये अवार्ड उनके कॅरियर के लिए बड़ी उपलब्धि है। दरअसल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। कुल 112 लोगों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें 9 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। तीरंदाज एल बॉम्बलया ने बताया कि 25 जनवरी की देर रात 11 बजे उन्हें उनके एक मित्र का फोन आया। मित्र से पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित होने खबर चौंकाने वाली रही। मणिपुर की राज्य व केंद्र सरकार ने उन्हें इस अवार्ड के लिए हकदार माना, इसके लिए वे सरकारों का आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 1995 से तीरंदाजी के रिकर्व कैटेगरी का अभ्यास शुरू किया। मणिपुर में आर्चरी के लिए अधिक संसाधन नहीं थे। इंडिया टीम जगह पक्की करने के लिए वे वर्ष 2006 तक कई चैंपियनशिप खेली, लेकिन उनका चयन टीम में नहीं हुआ। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। जिद ठानकर प्रैक्टिस करती रही, लिहाजा वर्ष 2007 में उनका सीनियर इंडिया टीम में चयन हुआ। इसके बाद फिर उन्होंने पलटकर नहीं देखा और विश्व कप, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स सहित तीन बार बीजिंग, लंदन, रियो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि मां जामिनी देवी आर्चरी कोच व पिता मंगलम सिंह हैंडबाल कोच ने उन्हें आर्चरी खेल में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2B5VrNY

कोई टिप्पणी नहीं