Breaking News

पानी पर तैरता है ये अद्भुत शहर, इसका वीडियो आपके उड़ा देगा होश


पानी पर तैरते किसी शहर की खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। ऐसा ही एक शहर है वेनिस। वेनिस आपको ऐसी दुनिया में ले जाएगा जो अभी तक आप परी कथाओं में ही सुनते आए होंगे। इस शहर की अनुपम सुंदरता और प्राकृतिक छटा इंसान को किसी दूसरे ही लोक का अहसास कराती है। वेनिस आपको पानी पर तैरता किसी दूसरी दुनिया का आइलैंड लगेगा। अपनी नैसर्गिक खूबसूरती, प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिकता के चलते यह शहर दुनिया के दूसरे शहरों से एकदम अलग है। इस शहर में करीब 120 द्वीप हैं, जो कि नहरों में बंटा हुआ है। वेनिस को आप या तो पैदल घूम सकते हैं या फिर नावों पर। इस शहर में आपको सडक़ें कम दिखेंगी, नहरें ज्यादा। पर्यटक पानी पर तैरते इस खूबसूरत शहर का लुत्फ नावों पर बैठकर उठाते हैं। बड़े-बड़े पुलों वाला यह शहर आलीशान बिल्डिगों के लिए भी जाना जाता है। लकड़ी के होने के चलते ये बिल्डिंग और ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। वेनिस की सबसे बड़ी नहर ग्रांड कैनाल है। यह नहर एस शेप में बनी हुई है। इसी नहर के जरिए वेनिस शहर दो भागों में बंटती है। 16 फीट गहरी कैनाल नहर 2.5 मील में फैली है। हर साल वेनिस में करोड़ों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं। वेनिस में हॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। इनमें जॉनी डेप और एंजेलिना जॉली की फिल्म द टूरिस्ट भी शामिल है। इस फिल्म में वेनिस की भव्यता और अनुपम सुंदरता को कैमरे के जरिए बेहतरीन तरह से दिखाया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2T8M6fr

कोई टिप्पणी नहीं