Breaking News

तीन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली लैथराम को मिला पद्मश्री


भारत की अनुभवी तीरंदाज लैशराम बोम्बायला देवी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ 112 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने तीजन बाई को सहित चार लोगों को पद्म विभूषण, बछेंद्रीपाल और सुखदेव सिंह ढींढसा समेत 14 लोगों को पद्म भूषण। वहीं तीरंदाज बोम्बायला देवी, पहलवान बजरंग पुनिया और फुटबॉलर सुनील छेत्री समेत 94 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।खेल22 फरवरी 1985 को मणिपुर के इंफाल ईस्ट में जन्मी बोम्बायला देवी ने तीन ओलंपिक खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पहली बार लैशराम बोम्बायला देवी साल 2007 में भारतीय अंतराष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनीं और वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता वहीं आर्चरी वर्ल्ड कप के विभिन्न स्पर्धाओं में इन्होंने चार गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। साल 2009 में इनकी वर्ल्ड रैंकिंग 14 रही थी। मणिपुर की रहने वाली बोम्बायला देवी ने 11 साल की उम्र में ही स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया ज्वाइन कर लिया था। 1997 में अपने पिता के मार्ग दर्शन में देवी ने नेशनल लेवल खेला। साल 2007 में इन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू किया। साल 2011 में संघाई में हुए इंटरनेशनल सर्किट में इन्होंने गोल्ड जीता था और 2013 में मेडलीन में रोकलॉ वर्ल्ड कप में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इन्होंने अपना व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल एशियन आर्चरी चैंपियनशिप, 2013 में जीता था। रियो में पर्दशनरियो ओलंपिक में चीनी ताइपे की लिन शिह चिया को हराकर महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी। वे रियों ओलंपिक में रैंकिंग राउंड में 24वें स्थान पर रही थी। इससे पहले बोम्बायला ने एलिमिनेशन के पहले राउंड में आस्ट्रिया की लौरेंस बालडॉफ को 6-2 से मात दी थी।लंदन ओलंपिक में दूसरे राउंड में मिली थी हारलंदन ओलंपिक में बोम्बायला महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के दूसरे राउंड में हार गई थी। उसने लिन को 27-24, 27-24, 26-27, 28-26 से हराकर प्री क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। लिन लंदन ओलंपिक में महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। उसके खिलाफ बोम्बायला ने 10 के स्कोर से शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने आठ और नौ प्वाइंट से कुल 27 जबकि विरोधी ने 24, 8, 7, 9 का स्कोर जुटाया।इस बार 49 हजार 992 नाम भेजे गएइस बार पद्म पुरस्कार समिति को 49 हजार 992 लोगों के नाम भेजे गए थे। 2010 की तुलना में यह संख्या 32 गुना ज्यादा है। तब सिर्फ 1313 नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे। 2017 में इन पुरस्कारों के लिए 35 हजार 595 नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे इनमें से 84 लोगों को पुरस्कार दिए गए। इसी तरह 2016 में 18 हजार 768 नॉमिनेशन प्राप्त हुए थे। इनमें से 89 लोगों को अवार्ड दिए गए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2B3PWQ3

कोई टिप्पणी नहीं